फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेला : श्रद्धालुओं की ट्रेनों में दिखने लगी भीड़

Tue, 13 Jan 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
बछरावां रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर ट्रेन के आने का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
रायबरेली। प्रयागराज में माघ मेले के लिए दूसरा स्नान दिवस बुधवार को है। इसीलिए प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओें की भीड़ ट्रेनों में नजर आने लगी है। जिले के रेलवे स्टेशनों पर भी यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। रेलवे ने यात्रियों को ले जाने और वापस लाने के लिए अलग-अलग स्टेशनों पर स्पेशल ट्रेनें खड़ी करा दी हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन


प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में तीन जनवरी से 15 फरवरी तक माघ मेला आयोजित हो रहा है। पहला स्नान दिवस तीन जनवरी को पौष पूर्णिमा पर हो चुका है। दूसरा स्नान दिवस 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर होगा। इसके बाद 18 जनवरी को मौनी अमावस्या, 23 जनवरी को वसंत पंचमी, एक फरवरी को माघी पूर्णिमा और 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर प्रमुख स्नान पर्व होंगे। प्रयागराज में भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए रेलवे ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। पड़ोसी जिलों के साथ ही प्रयागराज के रूटों पर पड़ने वाले स्टेशनों पर भी इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि ट्रेनों के आवागमन में कोई दिक्कत न हो।

जिले के बछरावां, रायबरेली, ऊंचाहार, डलमऊ, लालगंज में भीड़ बढ़ने लगी है। शहर के रेलवे स्टेशन पर 18 कोच की रेक भेजी गई थी, जिनमें 13 कोच की स्पेशल ट्रेन बनाकर मेंटीनेंस के बाद लखनऊ के उतरेटिया स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया है। बाकी पांच कोच रायबरेली में खड़े हैं। जरूरत पड़ने पर इन्हें चलाया जाएगा।
विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रहेगा। स्टेशनों पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। आरपीएफ इंस्पेक्टर एके सिंह का कहना है कि जिले के सभी स्टेशनों के साथ इधर से गुजरने वाली ट्रेनों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।


बछरावां में खड़ी 17 कोच की खाली रेक
बछरावां। लखनऊ-रायबरेली रेलमार्ग के प्रमुख स्टेशन पर बछरावां में माघ मेला के मद्देनजर तैयारियां की गई हैं। स्टेशन पर 16 कोच की खाली रेक खड़ी कर दी गई है, जिसे मंडलीय अधिकारियों के आदेश पर स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा। आसपास के जिस स्टेशन पर स्नानार्थियों की भीड़ बहुत अधिक होगी, वहां पर इस रेक को भेजेंगे। स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार वाजपेयी ने बताया कि माघ मेला के मद्देनजर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें