फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में लखनऊ गया माफिया मुख्तार का काफिला

विज्ञापन
रायबरेली की सीमा में पहुंचा मुख्तार अंसारी का काफिला। सरेनी थाना क्षेत्र के गेंगासो में प्रवेश ? - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। माफिया डॉन मुख्तार अंसारी सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच लखनऊ रवाना हुआ। उसे बांदा जेल से पेशी के लिए लखनऊ ले जा जा रहा था। बीच में कहीं पर माफिया डान के काफिले में चल रहा वज्र वाहन खराब हो गया। इसकी जानकारी हुई तो पुलिस में हड़कंप मच गया। हालांकि रायबरेली पहुंचने पर खराब वज्र वाहन सही हो गया था। इसको लेकर पुलिस चौकन्ना थी।
विज्ञापन

बांदा जेल से पेशी के लिए माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को लखनऊ ले जाना था। बांदा से फतेहपुर और फिर रायबरेली जिले के लालगंज होते हुए माफिया डान लखनऊ पहुंचा। रायबरेली के पहले बांदा या फिर फतेहपुर जिले के बीच में कहीं पर माफिया डान के काफिले में चल रहा वज्र वाहन खराब हो गया। इसकी जानकारी यहां के पुलिस अफसरों को हुई तो उनमें हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच माफिया डॉन को लखनऊ रवाना किया गया। माफिया डॉन को लेकर पुलिस को सतर्क कर दिया गया था। माफिया डॉन जब रायबरेली पहुंचा तो ब्रज वाहन ठीक हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें