फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच परीक्षा केंद्रों में होगा मदरसा बोर्ड का इम्तेहान

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच परीक्षा केंद्रों में होगा मदरसा बोर्ड का इम्तेहान
विज्ञापन

जिले में 1254 परीक्षार्थी पंजीकृत, चार सचल दस्ते बने
रायबरेली। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की वार्षिक परीक्षाएं भी यूपी बोर्ड की तरह कड़ी निगरानी के बीच कराई जाएंगी। इसके लिए पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन्हें सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। चार सचल दस्तों का गठन किया गया है, जो परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करेंगे। संबंधित तहसीलों के उपजिलाधिकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे।
सभी परीक्षा केंद्रों का सोमवार को निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। परीक्षाएं 25 फरवरी से 5 मार्च तक चलेंगी। मदरसा बोर्ड की सेकेंडरी (मुंशी, मौलवी) और सीनियर सेकेंडरी (आलिम, कामिल एवं फाजिल) की परीक्षा में 1254 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सलोन, मदरसा मदीनतुल उलूम लिलबनात नसीराबाद, राजर्षि रामपाल सिंह वैदिक कन्या इंटर कॉलेज, राजा चंद्रचूड़ सिंह विद्यापीठ इंटर कॉलेज महराजगंज और मदरसा जामिया उम्मुल मोमिनीन आयशा लिलबनात को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा दो पालियों में सुबह 8 से 11 बजे तक और दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी समेत चार सचल दस्ते बनाए गए हैं, जिनके साथ महिला एवं पुरुष शिक्षक और सुरक्षा कर्मी रहेंगे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता देवी ने बताया कि उन्होंने तीन परीक्षा केंद्रों का स्वयं निरीक्षण कर व्यवस्था परखी, जबकि दो अन्य सेंटरों पर वक्फ निरीक्षक को भेजा गया।
परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। छत्रपति शाहूजी महराज विश्वविद्यालय कानपुर की वार्षिक परीक्षाएं 52 परीक्षा केंद्रों में कराई जाएंगी। परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होंगी, जो तीन पालियों सुबह 7 से 10 बजे तक, पूर्वाह्न 11 से दोपहर 2 बजे तक और सायं 3 से 6 बजे तक होंगी। सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र बने सात डिग्री कॉलेजों को नोडल केंद्र की जिम्मेदारी भी मिली हैं। जहां संबंधित परीक्षा केंद्रों की उत्तर पुस्तिकाएं जमा होंगी। नोडल केंद्रों में दयानंद डिग्री कॉलेज बछरावां, फिरोज गांधी कॉलेज रायबरेली, बैसवारा डिग्री कॉलेज लालगंज, भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय ऊंचाहार, सर्वोदय पीजी कॉलेज सलोन, कमला नेहरू पीजी कॉलेज तेजगांव, इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें