फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधारी का भोजन न देने पर ढाबा मालिक और परिवारीजनों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधारी का भोजन न देने पर ढाबा मालिक और परिवारीजनों को पीटा
विज्ञापन

मिल एरिया थाना क्षेत्र में हाईवे पर वारदात, दहशत फैलाने के लिए युवकों ने रिवॉल्वर से कई राउंड की फायरिंग
तीन हमलावरों गिरफ्तार, भेजा गया जेल, असलहा बरामद
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रतापुर चौराहा पर रविवार रात उधारी का भोजन न देने पर तीन युवकों ने ढाबे में उत्पात मचाया। ढाबा मालिक और उसके परिवारीजनों की न सिर्फ जमकर धुनाई की, बल्कि दहशत फैलाने के लिए रिवॉल्वर से कई राउंड फायरिंग भी की। वारदात की जानकारी होने पर मिल एरिया पुलिस ने पहुंचकर तीन हमलावरों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
पुलिस का दावा है कि अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी की जाएगी। रतापुर निवासी मातादीन का हाईवे पर श्यामू ढाबा है। रात में तीन युवक पहुंचे और यह कहते हुए भोजन मांगने लगे कि उनके पास रुपये नहीं है। ढाबा मालिक ने उधारी का भोजन देने से मना करते हुए विरोध किया तो युवक गुस्से में आ गए और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

हमलावरों ने मातादीन के साथ ही उसके परिवार के हिमांशु और लल्लू की जमकर धुनाई की। मारपीट में तीनों को गंभीर चोटें आई। दहशत फैलाने के लिए अवैध रिवॉल्वर से तीन-चार राउंड फायरिंग की। इससे हाईवे पर अफरातफरी मच गई। जानकारी होने पर मिल एरिया थानेदार राकेश सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक यदुुनाथ यादव मौके पर पहुंचे और युवकों को दबोच लिया।
घायलों को जिला अस्पताल भेजकर इलाज कराया गया। पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने बताया कि ढाबा मालिक और उसके परिवारीजनों के साथ हुई मारपीट के मामले में महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पिंडारी खुर्द गांव निवासी मीत सिंह, डीह थाना क्षेत्र के बारा निवासी आयुष सिंह और मिल एरिया थाना क्षेत्र के गणेश नगर निवासी कुलदीप सिंह को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

इन तीनों के पास से एक रिवॉल्वर भी बरामद किया गया है। रिवॉल्वर कहां से हमलावरों के पास कैसे पहुंची, इसकी पड़ताल कराई जा रही है। एसपी का कहना है कि पकड़े गए आरोपी मीत सिंह के खिलाफ हरचंदपुर थाने में पहले ही मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। टोल प्लाजा पर हुई मारपीट में आरोपी मीत सिंह शामिल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें