फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के निजी पैथालॉजी का एलटी कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ की एक पैथालॉजी में लैब टेक्नीशियन (एलटी) के पद पर काम कर रहा मिल एरिया क्षेत्र के हरदासपुर का रहने वाला एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। लैब में ही किसी मरीज की जांच के लिए सैंपल लेने के दौरान चपेट में आ गया था।
विज्ञापन

वह एक महीने से लखनऊ में ही रह रहा था। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि उसकी रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आने के बाद उसे रॉयन स्कूल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गांव पहुंच गई है।
जगतपुर कस्बा स्थित एक युवक के यहां सत्यनारायण व्रत कथा में शामिल होने आए किशोर की हालत बिगडने के बाद उसे लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किशोर के कोशरोना संक्रमित पाए जाने के बाद मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम परिवार के लोगों की जांच करने के लिए पहुंची।
विज्ञापन

सलोन रोड स्थित व्यापारी के घर टीम के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। बताते हैं कि इस घर में दो दिन पहले लड़की की शादी भी थी। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संजीव गुप्ता ने बताया कि जांच में सभी लोग स्वस्थ पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें