फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलपीएस का सामुदायिक केंद्र की भूमि पर कब्जा, नोटिस

Tue, 30 Aug 2016 11:51 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
स्कूल - फोटो : getty images
विज्ञापन
नागरिकों की सुविधा के लिए सामुदायिक केंद्र के लिए आवंटित भूमि पर करीब 10 वर्षों से लखनऊ पब्लिक स्कूल ने कब्जा कर रखा है। जांच में खुलासा होने पर रायबरेली विकास प्राधिकरण के वीसी ओपी राय ने एलपीएस प्रबंधतंत्र को नोटिस जारी कर भूमि खाली करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


रायबरेली विकास प्राधिकरण की ओर से चंपा देवी मंदिर के निकट अली मियां कॉलोनी का निर्माण कराया गया है। यहां पर अिवध एजूकेशनल सोसाइटी ने जमीन लेकर लखनऊ पब्लिक स्कूल का निर्माण कराया गया। इसी से सटी 1850 वर्ग मीटर सामुदायिक केंद्र की भूमि भी है।

इसका भी आवंटन अवध एजूकेशनल सोसाइटी को कर दिया गया था। बाद में सामुदायिक केंद्र बनवाने के बजाए विद्यालय की बाउंड्रीवाल निर्माणकर उक्त भूमि पर कब्जा कर लिया गया। करीब 10 वर्ष से उक्त भूमि पर विद्यालय का कब्जा बना हुआ है।
विज्ञापन


सामुदायिक केंद्र का निर्माण नहीं होने से नागरिकों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। हाल ही में वीसी ओपी राय के निर्देश पर जांच की गई तो मामले का खुलासा हुआ। आरडीए की ओर से एलपीएस प्रबंधतंत्र को नोटिस जारी किया गया है।

विद्यालय प्रबंधक लोकेश कुमार सिंह की माने तो पूर्व वीसी दीनदयाल के मौखिक आदेश पर बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया गया। इसका उद्देश्य आवंटित भूमि को सुरक्षित रखना है। इस दौरान तय की धनराशि भी आरडीए में जमा करा दी गई है।

अाआरडीए के उपाध्यक्ष ओपी राय का कहना है कि एलपीएस प्रबंधतंत्र को नोटिस जारी किया गया है। उनकी ओर से जवाब मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। सामुदायिक केंद्र का उद्देश्य कॉलोनी के लोगों को वैवाहिक समारोह और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भूमि उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें