फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 18 रूटों पर चलेंगी कम किराये वाली बसें

Mon, 20 Oct 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के करीब 18 ग्रामीण रूटों पर जल्द ही कम किराया वाली रोडवेज की बसों का संचालन होगा। इसके लिए शासन से दिशा-निर्देश आ गए हैं। इन बसों का किराया सामान्य से करीब 20 प्रतिशत कम किराया रखा जाएगा। इससे ग्रामीण यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। डग्गामार बसों के संचालकों को झटका भी लगेगा।
विज्ञापन


परिवहन निगम ने मुख्यमंत्री जनता सेवा के रूप में बसों का संचालन करने का निर्णय लिया है। यह सेवा जिला मुख्यालयों से अधिकतम 100 किमी तक संचालित होगी। रात के समय इनका ठहराव गांवों में ही होगा, जिससे गांव के लोगों को सहूलियत मिल सके। इस संबंध में प्रधान प्रबंधक (संचालन) अनिल कुमार का पत्र आने के बाद प्रक्रिया शुरू हो गई है।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि इन बसों का किराया अन्य बसों की तुलना में 20 प्रतिशत तक कम होगा। ग्रामीण अंचलों से आरंभ होकर जिला मुख्यालय तक जनता सेवा बसों का संचालन किया जाएगा। इन बसों के संचालन के मार्ग पर पड़ने वाले स्टापेज व गंतव्य स्थान का बोर्ड सफेद रंग पर लाल से लिखा जाएगा। आउटसोर्स पर चालक और परिचालक रखे जाएंगे। जल्द ही यह सेवा जिले के ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें