फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: खेतों में आग से पचास हजार का नुकसान

Wed, 22 Apr 2026 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सतांव। गुरुबख्शगंज थाने की अटौरा बुजुर्ग चौकी क्षेत्र के आशानंदपुर गांव में मंगलवार दोपहर बाद किसानों के खेतों में आग लग गई। इस घटना में खेतों में पड़ी पराली और पानी ले जाने वाली प्लास्टिक की पाइपें जलकर राख हो गईं। किसानों को लगभग पचास हजार रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया। किसानों ने बताया कि भूसा बनवाने के लिए खेतों में पराली पड़ी थी। भूसा बनाने की मशीन न मिलने के कारण पराली का भूसा नहीं बन पाया था। आग से पराली जल जाने के कारण जानवरों के लिए भूसे की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।
किसान नीरज कुमार, कपिल चौधरी, शीतला प्रसाद, बच्चन शर्मा, गंगू यादव और शत्रोहन चौधरी ने अपनी परेशानी बताई। उनके खेतों में पानी लगाने के लिए मेड़ों पर प्लास्टिक की पाइपें भी पड़ी थीं। ये पाइपें भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गईं। पराली जलने से पशुओं के चारे की समस्या गंभीर हो गई है। उन्हें अब भूसे का इंतजाम करने में दिक्कत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें