ऊंचाहार। चाय दुकानदार एक जालसाज के जाल में फंसकर एक लाख रुपये गंवा बैठा। जालसाज ने बेटी का इलाज कराने के बहाने उसके साथ ठगी की है।
पुरवारा गांव निवासी महेंद्र कुमार चड़रई चौराहे पर टोल प्लाजा के पास चाय की दुकान चलाते हैं। उनकी बेटी बीमार रहती है। दुकान पर एक व्यक्ति चाय पीने आया करता था। उसने बेटी का इलाज कराने की बात कही और एक लाख रुपये की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने अपने रिश्तेदारों से उधार लेकर एक रुपये उसे दे दिए। आरोप है कि अब उसने दुकान आना छोड़ दिया और फोन उठाना भी बंद कर दिया है। उन्हें ठगे जाने का अहसास हुआ, तो पुलिस से शिकायत की।
पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार राय ने बताया कि जालसाज की तलाश की जा रही है।