फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर ने एफडीडीआई के दो छात्रों को कुचला, एक की मौत

Fri, 25 Nov 2016 12:17 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : symbolic
विज्ञापन
फुरसतगंज (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में गुरुवार को लोडर ने एफडीडीआई के दो छात्रों को कुचल दिया। इसमें एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरे छात्र की हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।  पुलिस ने वाहन कब्जे में ले लिया, जबकि चालक फरार हो गया। पुलिस के अनुसार बाइक चालक हेल्मेट नहीं लगाए थे। 
विज्ञापन


कानपुर जिले के रहने वाले मो. ओसामा (21) और शिवांश वाजपेयी (21) फुटवियर डिजाइनिंग एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट फुरसतगंज में पढ़ाई कर रहे थे। गुरुवार दोपहर बाद ओसामा और शिवांश किसी काम से बाइक से रायबरेली जा रहे थे। वहीं लोडर जायस की तरफ जा रहा था। डिघिया गांव के पास सड़क पर गड्ढा था।

चालक ने लोडर गड्ढे के बाहर से ले जाने का प्रयास किया। इसी बीच सामने से एफडीडीआई के दोनों छात्र बाइक से आ गए। इससे लोडर छात्रों को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। इसमें दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल रायबरेली पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां डॉक्टर ने ओसामा को मृत घोषित कर दिया। जबकि शिवांश की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। फुरसतगंज थानेदार अनुरुद्ध सिंह का कहना है कि बाइक चालक हेल्मेट नहीं लगाए थे। मृतक छात्र ओसामा फुटवियर फाइनल का छात्र था। वाहन कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें