फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: समितियों में ताले, इफको में लगी कतार

Wed, 05 Aug 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
बछरावां क्षेत्र में खाद के लिए लाइन में खड़े लोग। 
विज्ञापन
बछरावां। धान की रोपाई के बाद किसानों को यूरिया खाद के लिए मारामारी करनी पड़ रही है। 11 समितियों में ताले लटक रहे हैं। ऐसे में किसानों को इफको केंद्र पर लाइन लगाना पड़ रहा है। यहां पर किसी को एक तो किसी को दो बोरी यूरिया मिल पा रही है।
विज्ञापन


कसरावां, राजामऊ, सुदौली, इचौली समेत 11 साधन सहकारी समितियां हैं। यहां पर खाद होने के बाद भी वितरण नहीं किया जा रहा है। इससे किसान बछरावां कस्बे के इफको केंद्र पर निर्भर हो गए हैं। इफको केंद्र पर प्रतिदिन भीड़ उमड़ रही है। किसान सुबह से ही लंबी कतारों में लग जाते हैं। शाम तक उन्हें केवल एक या दो बोरी यूरिया ही मिल पाती है।

बिशनपुर के मनोज, थुलेडी के दिलीप, अटरा के पंकज और इचौली के रामेश्वर ने बताया कि यूरिया न मिलने से धान की पैदावार में कमी आएगी। यदि समितियों से खाद का वितरण किया जाए, तो किसानों को इफको में लंबी लाइन न लगाना पड़े। इफको केंद्र प्रभारी सीताराम ने बताया कि यूरिया खाद का वितरण लगातार किया जा रहा है। भीड़ के कारण वितरण में कठिनाइयां आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें