फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: उपकेंद्र पर गिरी बिजली, 18 घंटे ठप हुई आपूर्ति

Wed, 29 Jul 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
बछरावां के विसुनपुर उपकेंद्र में खराबी आने के बाद ठीक करते कर्मचारी।
विज्ञापन
बछरावां। विद्युत उपकेंद्र विशुनपुर में बिजली गिरने से आपूर्ति ठप हो गई। इससे उपकेंद्र से जुड़े करीब 70 गांवों में अंधेरा पसरा रहा। बिजली गुल होने से लोगों को गर्मी व उमस से जूझना पड़ा। यह समस्या सोमवार रात करीब 8.30 बजे आई।
विज्ञापन


कर्मियों को आशंका थी 10 एमवीए ट्रांसफार्मर में खराबी आई है। बिजली बहाल करने के प्रयास किए, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। मंगलवार को टेस्ट डिवीजन टीम की जांच में पता चला कि बिजली गिरने से चार्जिंग सिस्टम खराब हुआ, जिसे ठीक करने के बाद मंगलवार दोपहर करीब 2.30 बजे बिजली बहाल हुई। 18 घंटे बाद बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

विशुनपुर उपकेंद्र में एक 10 और दूसरा पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। इनसे समोधा, चुरुवा, राजामऊ, जोहवाशर्की, टेरा बरौला फीडर निकले हैं। इन फीडरों से समोधा, चिचौली, सुदौली, दैजुवाखेड़ा, रामपुर, नैनाहार कटरा, पश्चिम गांव, नींवा, मदारखेड़ा, इसिया आदि गांवों को बिजली मिलती है।
विज्ञापन


शाम को बूंदाबांदी के बीच बिजली गिरी। इससे उपकेंद्र का 10 एमवीए ट्रांसफार्मर ट्रिप हो गया। काफी प्रयास के बाद बिजली बहाल नहीं हुई। इससे रातभर 50 हजार लोग अंधेरे में रहे। चिचौली के दयाशंकर, इसिया के रामजियावन ने बताया कि बिजली नहीं आने से मच्छरदानी लगाकर किसी तरह रात बितानी पड़ी। सुबह पेयजल संकट से दो चार होना पड़ा।

मंगलवार को 10 बजे के बाद टेस्ट डिवीजन प्रथम के एक्सईएन अमितराज चित्रवंशी, सहायक अभियंता दिव्यकुमार, जेई रामचंद्र मौके पर पहुंचे। उपकेंद्र पर लगे उपकरणों की जांच की। पुष्टि हुई कि बिजली गिरने से चार्जिंग सिस्टम खराब हुआ है। बछरावां के सहायक अभियंता संजय शर्मा ने बताया कि बिजली बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें