फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: आंधी के साथ हुई हल्की बूंदाबांदी, गिरी गेहूं की फसल

Sun, 23 Mar 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में आंधी आने से उड़ती धूल व पेड के सूखे पत्ते। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में शनिवार को दोपहर बाद बदले मौसम के मिजाज ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। दोपहर बाद आंधी चलने के साथ हुई बूंदाबांदी खेतों में गेहूं की कुछ फसल गिर गई। गनीमत रही कि जल्दी आंधी थम गई। इस दौरान शहरी व ग्रामीण इलाकों में कुछ जगह बूंदाबंदी भी हुई। इससे रबी की फसल को होने वाला नुकसान काफी हद तक बच गया। आंधी थमने के बाद भी आसमान में छाए बादलों ने किसानों की परेशानी व फसल को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन


15 मिनट से अधिक समय तक चली आंधी के कारण सतांव, राही, ऊंचाहार, सलोन, डीह समेत अन्य क्षेत्र में किसानों की गेहूं की फसल खेतों में गिर गई। किसान कौशलेंद्र सिंह, रामसागर चौधरी, इंद्रदेव शुक्ला, बृजकिशोर सिंह, हौसला प्रसाद तिवारी, गंगासागर पांडेय, नागेंद्र तिवारी, प्रवीण त्रिपाठी, अमर सिंह चौधरी, तेजभान सिंह का कहना है कि अगैती गेहूं की फसल पक चुकी है। गनीमत रही की बारिश नहीं हुई। बारिश हुई तो पूरी फसल चौपट हो जाने से भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें