फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हत्यारों को आजीवन कारावास

Thu, 11 May 2017 12:31 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : Pintrest
विज्ञापन
तिलोई कस्बे में करीब चार साल पहले युवक की हत्या के मामले में रायबरेली सेशन कोर्ट ने दो लोगों को सजा सुनाई है। अभियुक्तों पर दोष सिद्ध होने पर जिला जज केके शर्मा ने सश्रम आजीवन कारावास के साथ 10-10 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। 
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले डीजीसी क्रिमिनल बब्बन कुमार त्रिपाठी व एडीजीसी अजय मौर्या के मुताबिक रिपोर्ट मृतक के बड़े भाई तिलोई निवासी बृजेश कुमार सिंह ने दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार 26 मई 2013 की शाम वादी के छोटे भाई रणविजय उर्फ बबलू की तिलोई कस्बे में विकास सिंह व रमेश सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पुलिस ने विवेचना के बाद दो आरोपियों विकास सिंह व रमेश सिंह के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद दोनों अभियुक्तों को धारा 302, 506 आईपीसी के तहत दोषसिद्ध कर सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें