मनमाने तरीके से मेडिकल स्टोरों का संचालन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ शिकंजा और तेज हो गया है। एफएसडीए की टीम के छापेमारी में मिली लापरवाही पर छह दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। जबकि दो दुकानदारों को चेतावनी दी गई। जिन दुकानों का लाइसेंस निलंबित किया गया है, वहीं पर फार्मासिस्टों की उपस्थिति नहीं मिली।
औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा की अगुवाई में राज मेडिकल स्टोर बेलाबेला, श्याम मेडिकल स्टोर बरारा बुजुर्ग, तन्यय मेडिकल कठगर, यादव मेडिकल स्टोर गोरा बाजार, सिंह मेडिसिन सेंटर मऊ बाजार, साहू मेडिकल स्टोर उमरी में छापेमारी की गई।
औषधि निरीक्षक ने बताया कि छापेमारी के दौरान इन मेडिकल स्टोरों पर फार्मासिस्टों की उपस्थिति नहीं मिली। साथ ही अन्य कई कमियां मिली। इस पर इन दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अरशद मेडिकल स्टोर उतरपारा, मौर्या मेडिकल स्टोर डलमऊ के दुकानदारों को चेतावनी दी गई है।
औषधि निरीक्षक ने बताया कि नियम के तहत ही जिले में दवा का बिक्री किया जाए। यदि छापेमारी में लापरवाही मिलती है तो दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई तय है।