फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एल-2 हॉस्पिटल तैयार, दो और संक्रमित हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में कोरोना संक्रमित दो और मरीज स्वस्थ हो गए हैं। एसजीपीजीआई लखनऊ से रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मरीजों को डिस्चार्ज करके घर भेज दिया गया है। इसके अलाना कोरोना के गंभीर मरीजों के इलाज के लिए रेलकोच कारखाने में स्थापित कराया गया एल-2 मरीजों को भर्ती करने के लिए तैयार हो गया है। लखनऊ में भर्ती चारों कोरोना संक्रमितों की जांच के लिए दोबारा सैंपल भी सील करके भेजा गया है।
विज्ञापन

जिले में लगातार कोरोना का संक्रमण थमने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। कई दिनों से कोरोना संक्रमण के नए मरीज नहीं मिले हैं। बुधवार को आई रिपोर्ट में दो और मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। खीरों ब्लॉक के पाहो और हरचंदपुर ब्लॉक के चौहनियां के रहने वाले मरीज स्वस्थ हो गए हैं। दोनों मरीजों को डिस्चार्ज करके घर भेज दिया गया है।
लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में भी जिले के चार मरीजों का इलाज चल रहा है। उन मरीजों की जांच के लिए दोबारा सैंपल सील किया गया है। गंभीर रोगियों को जिले स्तर पर ही भर्ती करने के लिए एल-2 अस्पताल रेलकोच कारखाने के हॉस्पिटल में चल रहा था। यह काम भी पूरा हो गया है। अब 200 गंभीर कोरोना मरीजों को जिले स्तर पर ही भर्ती करके इलाज की सुविधा मुहैया हो गई है।
विज्ञापन

बीती 22 मई को कोरोना संक्रमित मिले डलमऊ क्षेत्र के कुरौली दमा के मरीज ने भी लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में इलाज के दौरान जंग जीत ली। बुधवार को उसकी रिपोर्ट भी निगेटिव आने के बाद उसे घर भेजा जा रहा है।
डलमऊ ब्लॉक के कुरौलीदमा का 30 वर्षीय युवक बीती 15 मई को मुंबई से आया था। घर पहुंचने से पहले ही उसकी हालत खराब हो गई थी। उसे जिला अस्पताल लाकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। बाद में कोरोना की पुष्टि होने के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया था। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि लखनऊ में भर्ती चार मरीजों में एक मरीज स्वस्थ हो गया है।
कोरोना संक्रमित दो और मरीज स्वस्थ हो गए हैं। दोनों मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। एल-2 हॉस्पिटल का काम भी पूरा हो चुका है। हालांकि एक दो गंभीर मरीज मिलने पर उन्हें फिलहाल लखनऊ ही भेजा जाएगा। संख्या बढने पर एल-2 में भर्ती करने की काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. संजय कुमार शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें