फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल नंबर मांगने पर सिखाया सबक

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बेटियां अब किसी से कम नहीं हैं। बस में उनमें धैर्य और साहस हो। जिले की एक बेटी ने सोमवार को कुछ ऐसा कर दिखाया जो दूसरी बेटियों के लिए नजीर बन गई। मोबाइल नंबर मांगने पर सिरफिरे को न सिर्फ सबक सिखाया बल्कि बीच चौराहे पर चप्पलों से जमकर पीटा।
विज्ञापन

यही नहीं, हिदायत भी दी कि दोबारा ऐसी हरकत की तो एफआईआर दर्ज करा देंगे। बीच चौराहे जिस तरह बेटी ने साहस का परिचय दिया, उसके सभी कायल हो गए। सभी ने बेटी की प्रशंसा की और कहा कि हर बेटी को इसी तरह मनचलों से मुकाबला करना चाहिए।
दरअसल, डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के घुरवारा के पास की रहने वाली करीब 15 वर्षीय ज्योति एक मामले में तारीख पर डलमऊ तहसील गई थी। बताते हैं कि उसके पिता का निधन हो चुका है। घर संभालने की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर है। पैदल ही तहसील से घर जा रही थी। इसी दौरान एक अन्य समुदाय का युवक उसके पास पहुंचा और मोबाइल नंबर मांगने लगा। नंबर न देने पर परेशान करने लगा।
विज्ञापन

पहले तो बेटी ने समझाया लेकिन जब युवक नहीं माना तो वह आपा खो बैठी। घुरवारा चौराहा पर उसने चप्पल उतारा और युवक को पीटने लगी। अचानक बीच चौराहे पर युवक को पिटता देख लोग दंग रह गए। लोग पहुंचे तो बेटी का जवाब था कि युवक उसे परेशान कर रहा था।
चंद कदम दूरी पर पुलिस थी लेकिन उसे बेटी के साथ हुई इस घटना की भनक तक नहीं लगी। बेटी की बात जानकर लोगों ने भी युवक को धमकाया, इस पर वह मौके से फरार हो गया। इस दौरान सभी ने बेटी के साहस को सलाम किया और कहा कि हर बेटी को इसी तरह मनचलों को सबक सिखाना चाहिए।
मिशन शक्ति अभियान की नोडल अधिकारी रेखा सिंह का कहना है कि बेटियों को जागरूक करने के जिले मेें मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसका मकसद महिलाओं को न्याय दिलाना है।
वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, एंबुलेंस सेवा 108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आदि नंबरों पर फोन करके बेटियां और महिलाएं किसी भी समय मदद ले सकती हैं। महिलाएं शिक्षित बनें। अपने अधिकारों को जानें। डरें नहीं, डटकर मुकाबला करें।
अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि डलमऊ कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी से सिरफिरा युवक मोबाइल नंबर मांग रहा था। इस पर किशोरी ने युवक की पिटाई कर दी। यदि किशोरी की तरफ से कोई तहरीर दी जाएगी तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी। बेटियां जागरूक बनें। किसी से डरें नहीं। पुलिस उनकी मदद के लिए हर समय तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें