फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: न्यायालय देयों के 11 बकायेदारों की भूमि होगी नीलाम

Thu, 02 Apr 2026 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बैंक व न्यायालय देयों का बकाया जमा न करने वाले 11 बकायेदारों की भूमि को नीलाम करने के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए सदर तहसील में अलग-अलग तीन तारीखों घोषित की गई है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर प्रफुल्ल कुमार शर्मा ने बताया कि बैंक व न्यायालय देय के बकायेदार जोहवाशर्की निवासी आशा सिंह की भूमि की सार्वजनिक नीलामी 15 अप्रैल को होगी। इसके अलावा पूरे मेदनी लाल मजरे कंडौरा निवासी मीना सिंह, इंद्रेश सिंह, शिवलहा निवासी मिथिलेश कुमारी, मरदानपुर निवासी छेदी, कल्याणपुर रैली निवासी गणेश सिंह की भूमि की सार्वजनिक नीलामी 21 अप्रैल को होगी। कोंसा निवासी मनोज कुमार, उत्तरपारा निवासी मो. अहमद कुरैशी, रसेहता निवासी नौशाद, उमरपुर निवासी नंद किशोर, कल्याणपुर रैली निवासी गुड्डा देवी की भूमि की सार्वजनिक नीलामी 22 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन

सभी नीलामी की प्रक्रिया नायब तहसीलदार पश्चिमी के न्यायालय में होगी। नीलामी में शामिल होने के लिए लोग सुबह 10 बजे पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें