फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लांस नायक हनुमनथप्पा की सलामती के लिए मांगी दुआ

Thu, 11 Feb 2016 12:41 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से बुधवार को शहीद चौक पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई और सैनिकों की वीरता और साहस को याद किया।
विज्ञापन


साथ ही सियाचिन में मौत को मात देकर निकले लांस नायक हनुमनथप्पा की सलामती के लिए दुआएं मांगी।
जिला संयोजक अंकुर गुप्ता ने कहा कि देश की रक्षा करने के लिए सैनिक अपने परिवार से दूर रहकर सीमा पर तैनात रहते हैं।

विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानते हैं। ऐसे जवानों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। हम उनके सदा ऋणी रहेंगे। जिला प्रमुख तुषार वाजपेयी ने कहा कि सैनिक परिवारों के हित के लिए विद्यार्थी परिषद लड़ाई लड़ेगी।

इस मौके पर नगर सहमंत्री गौरव मिश्रा, शुभम पाठक, आयुष श्रीवास्तव, आकाश मौर्या आदि मौजूद रहे। वहीं सैनिक हनुमनथप्पा की लंबी आयु के लिए बैठक लोगों ने दुआ मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सभासद इसरार अहमद ने दुआ मांगते हुए कहा कि सेना की बदौलत ही हम सुरक्षित हैं। इस मौके पर मोहम्मद जुबैर, गुलाब गौस, कारी जमाल, मौलाना कमाल आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें