फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे पर आज आएंगी सोनिया गांधी

Thu, 11 Feb 2016 12:37 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचेंगी। सांसद के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


सोनिया गांधी आम जनता के बीच जाकर विकास का सच जानेंगी। उनकी सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं।
करीब पांच माह बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी 11 और 12 फरवरी को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंच रही हैं।

अपने दो दिवसीय दौरे में सोनिया न सिर्फ गांवों में जाकर आम जनता से मिलेंगी। बल्कि वह यह भी जानने का प्रयास करेंगी कि विकास की स्थिति क्या है।

लोगों से उनकी समस्याओं से सीधे रू-ब-रू होंगी। यही नहीं कांग्रेसियों से मिलकर संगठन के कामकाज की समीक्षा भी करेंगी। सांसद के दौरे को लेकर एसपीजी ने बुधवार को कार्यक्रम स्थलों का जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी।
विज्ञापन


सीओ सदर सुशील कुमार ने बताया कि सोनिया के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें