फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: लालगंज बस स्टेशन तैयार, जल्द शुरू होगा बसों का संचालन

Fri, 30 Jan 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
नवनिर्मित बस स्टेशन।
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के लालगंज स्थित बस स्टेशन के दिन बहुर गए हैं। मरम्मत का काम पूरा होने के बाद स्टेशन बसों के संचालन के लिए तैयार हो गया है। लालगंज स्टेशन में रात में तीन बसें रुकेंगी। अगले दिन ये बसें प्रयागराज, प्रतापगढ़ और कानपुर के लिए रवाना होंगी। इसके अलावा लालगंज से गुजरने वाली अन्य बसें भी स्टेशन से होकर आगे जाएंगी। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

लालगंज में पूर्व में बस स्टेशन संचालित था, लेकिन भवन के जर्जर होने के बाद इसे बंद कर दिया गया था। ऐसा होने से रोडवेज की बसें बिना स्टेशन पर आए कानपुर, फतेहपुर, लखनऊ और रायबरेली की ओर चली जाती थीं। स्टेशन पर बसों के न जाने से यात्रियों को कस्बे में ही सड़क किनारे इंतजार करना पड़ता था। वर्तमान समय में कानपुर से रायबरेली जाने वाली बसें गांधी चौराहा लालगंज से बाईपास होते हुए रायबरेली जाती और आती हैं। फतेहपुर से लखनऊ जाने वाली बसें गांधी चौराहा से बाईपास होते हुए पानी टंकी तिराहा से लखनऊ की ओर जाती व आती हैं। अब स्टेशन के तैयार होने के बाद यहां से बसों का संचालन होगा।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि लालगंज बस स्टेशन के मरम्मत का काम पूरा हो चुका है। जल्द ही स्टेशन से बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें