फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बीएलओ को आधार के आखिरी चार अंक नहीं दिए तो कट जाएगा नाम

Fri, 30 Jan 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के पुनरीक्षण में मिले 9,93,482 डुप्लीकेट वोटरों की जांच चल रही है। डुब्लीकेट वोटरों को अपने आधार के आखिरी के चार अंक बीएलओ को देना होगा। ऐसा न करने पर उनका नाम पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से काट दिया जाएगा। आगामी पंचायत चुनाव में गांव की सरकार भी चुनने का मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

पुनरीक्षण के दौरान सूची में बड़ी संख्या में डुप्लीकेट मतदाता मिले हैं। एक-एक नाम के कई मतदाता मिलने के बाद अब जांच का काम शुरू करा दिया गया है। सभी 18 ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों को जांच के लिए नोडल बनाया गया है। 1,510 बीएलओ घर-घर जाकर डुप्लीकेट मतदाताओं के आधार कार्ड के आखिरी चार नंबर लेंगे। जो वोटर आधार नंबर नहीं देगा, उसका नाम मतदाता सूची से बाहर कर दिया जाएगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत विनायक शुक्ला का कहना है कि 9.93 लाख से अधिक डुप्लीकेट वोटरों की जांच शुरू कराई गई है। 1,510 बीएलओ को आगामी 20 फरवरी तक जांच पूरी करके रिपोर्ट देनी है। जो मतदाता आधार नंबर नहीं देंगे, उनके नाम पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से बाहर कर दिए जाएंगे।
उन्हाेंने बताया कि ऊंचाहार में 58309, दीन शाहगौरा में 41496, छतोह में 37398, डीह में 49670, सलोन में 77026, सरेनी में 65814, सतांव में 54680, हरचंदपुर में 54162, लालगंज में 62273, महराजगंज में 56585, खीरों में 62839, राही में 81028, अमावां में 52450, जगतपुर में 36283, बछरावां में 58342, शिवगढ में 38602, रोहनियां में 28866, डलमऊ में 77639 डुप्लीकेट वोटरों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें