फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: केवी और त्रिवेणी आज रहेंगी रद्द

Tue, 03 Feb 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ (केवी) एक्सप्रेस और टनकपुर-शक्ति नगर त्रिवेणी एक्सप्रेस मंगलवार को निरस्त रहेगी। कोहरे की वजह से यह ट्रेनें नहीं आएंगी। सोमवार को जनता मेल समेत तीन ट्रेनें रद्द रहीं, वहीं नीलांचल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों ने काफी इंतजार कराया। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


पुरी से आनंद विहार जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस पौने चार घंटे विलंब से आई, वहीं बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल और जम्मू तवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस दो घंटे देर से पहुंची। लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर, दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस, मुंबई-प्रतापगढ़ उद्योग नगरी एक्सप्रेस, प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस और प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर लगभग एक घंटे देर से आई।

चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस व प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस पौन घंटे और टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस, प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस व प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से पहुंची। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि कोहरे की वजह से ट्रेनों को निरस्त किया जा रहा है। बाकी ट्रेनों का संचालन भी कोहरे की वजह से प्रभावित है। इसी वजह से ट्रेनें विलंब से आ रही हैं। कोहरे का असर कम होते ही ट्रेनों के संचालन में सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें