फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: रेलकर्मियों ने मनाया मांग दिवस, प्रदर्शन

Tue, 03 Feb 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन में प्रदर्शन करते रेलकर्मी।
विज्ञापन
रायबरेली। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एवं नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के आह्वान पर सोमवार को रेलकर्मियों ने 13 सूत्री लंबित मांगों को लेकर अखिल भारतीय मांग दिवस मनाया। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की जिला शाखा के बैनर तले शहर के रेलवे स्टेशन पर जुटे रेलवे कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए प्लेटफॉर्म पर पैदल मार्च किया। इसके बाद हुई सभा में पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याएं उठाईं।
विज्ञापन


शाखा अध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि भारत सरकार एवं रेल मंत्रालय का ध्यान आकर्षित करने के लिए अखिल भारतीय मांग दिवस मनाया जा रहा है। कर्मचारियों की मांगें काफी समय से लंबित हैं, जिन पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। रनिंग कर्मचारियों को किलोमीटर भत्ता और लेवल-1 के कर्मचारियों को लेवल-2 में तत्काल प्रभाव से पदोन्नति दी जानी चाहिए।सेफ्टी कैटेगरी के रिक्त पदों को भरा जाए।

देव कुमार ने कहा कि रेल कर्मचारियों के माता-पिता को मेडिकल एवं सुविधा पास में शामिल किया जाए। अगर मांगों को अनदेखा किया गया तो आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। अल्ताफ अहमद और निर्मल कुमार बाजपेयी ने कहा कि पॉइंट्समैन और गेटमैन का ड्यूटी रोस्टर 12 घंटे की जगह आठ घंटे किया जाए। ट्रैकमैन की रात्रि पेट्रोलिंग 16 किमी. की जगह 12 किमी. की जाए।
विज्ञापन


बृजेश यादव एवं राजू श्रीवास्तव ने कहा कि आठवां वेतन आयोग एक जनवरी 2026 से लागू किया जाए। इसी तरह बोनस समेत शंटमैन, टीआरडी स्टाफ की समस्याएं उठाई गईं। इस मौके पर विजय कालरा, रामशंकर, फूलचंद, नीरज कुमार, राज कुमार, मोहित अवस्थी, राजेंद्र यादव, आरती, शोभा, दिलीप चंद्र, गंगाराम, राजीव यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें