फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: केवी और त्रिवेणी रद्द, बाकी ट्रेनें रही लेट

Sat, 06 Dec 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ठंड में ट्रेनों के निरस्त होने और लेटलतीफी से यात्रियों की परेशानी बढ़ रही हैं। शुक्रवार को बनारस से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और सिंगरौली से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस निरस्त होने के कारण नहीं आई। लखनऊ की ओर जाने वाली इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को दूसरी ट्रेनों से गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर सवा घंटे विलंब से आई। यह ट्रेन कानपुर से ही पौन घंटे विलंब से चलाई गई। बनारस से देहरादून जाने वाली जनता मेल पौन घंटे विलंब से रायबरेली पहुंची, लेकिन देर तक रोके जाने के कारण लेटलतीफी बढ़कर एक घंटे हो गई। रायबरेली स्टेशन पर हरिद्वार भेजने के लिए एक नया कोच जनता मेल में जोड़ा गया, जिससे ट्रेन देर तक खड़ी रही। हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस व प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर पौन घंटे और देहरादून-बनारस जनता मेल, प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस व टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस आधे घंटे देर से आई।
बृहस्पतिवार को देर रात वाराणसी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस ने तीन घंटे, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर ने दो घंटे और नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ने यात्रियों को डेढ़ घंटे इंतजार कराया। बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस और प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस आधे घंटे देर से पहुंची। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि सभी ट्रेनें पहले से लेट होने के कारण देर से आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें