फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल व लैपटॉप की मांग पूरी न होने पर किशोर ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के निराला नगर मोहल्ले में रविवार को एक किशोर ने मोबाइल और लैपटॉप की मांग पूरी न होने पर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवारीजनों के अनुरोध पर पंचनामा भराकर शव उन्हें सौंप दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला निराला नगर निवासी संजय उर्फ लाला (14) ने घर के कमरे पंखे के सहारे चादर से फांसी लगा ली। घटना के समय उसकी मां कंचन व उसकी बहन पूनम अलग कमरे में आराम कर रहे थे। जगने पर बहन पूनम ने कमरे में पंखे के सहारे चादर से भाई को झूलता देख कर वह सन्न रह गई। शोरगुल सुनकर पड़ोसियों ने शव को नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवारीजनों के अनुरोध पर पंचनामा कराकर शव उन्हें सौंप दिया।
मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें उसने मोबाइल और लैपटॉप की मांग पूरी न होने के कारण अपनी जान दे देने की बात लिखी है। वह कस्बे के एक अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र था। पिता रज्जनलाल और उसका बड़ा भाई अजय दुबई में रहते हैं। उसका एक भाई बृजेश यहीं रहता है। किशोर की असमय मौत पर परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें