फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम और कार में भिड़ंत, चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राही (रायबरेली)। भदोखर थाना क्षेत्र में रविवार को लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर डीसीएम और कार में आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे कार सवार चार लोग घायल हो गए। टक्कर से कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार सवार घायल काफी देर तक सड़क पर लेटे रहे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी बेलाभेला पहुंचाया गया जहां हालत नाजुक होने पर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

भदोखर थाना क्षेत्र के मधुपुरी गांव निवासी अमरजीत (32), निर्मला (55), जागेश्वर (61) निवासी मधुपुरी, कामता प्रसाद (47) निवासी कंदरावा थाना ऊंचाहार कार पर सवार होकर रायबरेली की तरफ आ रहे थे। जमालपुर गांव के निकट प्रयागराज की ओर से आ रही डीसीएम में टक्कर हो गई। इससे कार सवार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल भेजवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें