फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनशील केंद्रों पर रखें कड़ी नजर : प्रेक्षक

Wed, 07 Oct 2015 11:00 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों और मतदान को प्रभावित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि मतदान कर्मचारी निर्भीक होकर मतदान कराएं। बूथों पर सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त किए जाएं।
विज्ञापन


तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्रेक्षक ने कहा कि मतदान के दौरान बुधवार को पहले चरण के चुनाव का प्रचार थम गया है। इसके बाद भी कोई प्रत्याशी प्रचार करता मिले तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

डीएम सूर्य पाल गंगवार ने बताया कि चुनाव सकुशल कराने के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। चुनाव में पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

उन्होंने पुलिस प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी श्रीकांत सिंह, सीडीओ अनूप कुमार, एडीएम (प्रशासन) सुभाष चंद्र चौधरी, एडीएम वित्त एवं राजस्व शीतला प्रसाद व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें