फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को कायस्थ समाज ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कायस्थ महासभा (पूर्वी) एवं चित्रांश महासभा ने संयुक्त रूप से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेधा का परिचय देकर जिले का नाम रोशन करने वाले होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इसमें आईसीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में जिले स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले हर्ष मिश्रा और चौथा स्थान बनाने वाले अर्पित श्रीवास्तव को अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ भेंट किए गए।
विज्ञापन

इसी तरह ट्रिपल आईटी दिल्ली में बीटेक के उपरांत सीधे पीएचडी के लिए चयनित असीम श्रीवास्तव एवं आईआईएम शिलांग में एमबीए के लिए स्थान प्राप्त करने वाले संकल्प सिन्हा को भी सम्मान-पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा में जिला स्तर पर पांचवां स्थान बनाने वाले अस्तित्व सिन्हा भी सम्मानित हुए।
आईटीआई के पूर्व डीजीएम इं. अनिल श्रीवास्तव ने बच्चों को सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में होनहार बच्चों की हरसंभव मदद की जाएगी। इस मौके पर आईटीआई के डीजीएम अजय श्रीवास्तव, चित्रांश महासभा के जोनल अध्यक्ष नागेंद्र श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहीं। मेधावियों को सम्मानित करने के साथ ही प्रभु टाउन में महासभा की संयुक्त सभा की बैठक हुई।
विज्ञापन

जिसमें कायस्थ महासभा (पूर्वी) के जिलाध्यक्ष एड. अरविंद श्रीवास्तव ने कायस्थ महासभा की जिला कमेटी और नगर युवा कमेटी का विस्तार किया। जिला युवा अध्यक्ष एड. आलोक श्रीवास्तव व नगर युवा अध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव ने चित्रांशु निगम को नगर युवा महामंत्री नियुक्त किया। जिला कमेटी में उदय श्रीवास्तव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, ललित श्रीवास्तव को नगर अध्यक्ष, नीरज श्रीवास्तव को संयुक्त मंत्री तथा सुशील श्रीवास्तव को संगठन मंत्री बनाया गया।
जिलाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष, रविंद्रनाथ हरि, कोषाध्यक्ष गोपाल श्रीवास्तव, मनीष निगम, धीरज श्रीवास्तव, विनय सिन्हा, विनीत सिन्हा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें