फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कांवड़ियों ने लगाई आस्था की डुबकी

Sun, 09 Aug 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
ऊंचाहार क्षेत्र के गोकना घाट पर गंगा स्नान करते कांवड़िये।
विज्ञापन
ऊंचाहार। गोकना गंगा घाट पर शनिवार को कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ी। हर हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा घाट भक्तिमय हो गया। रायबरेली, अमेठी और प्रतापगढ़ जिले के कांवड़िये जल भरने पहुंचे। इस दौरान ड्रोन से निगरानी की गई।
विज्ञापन



कांवड़िये ट्रैक्टर ट्रॉली, पिकअप, ई रिक्शा और बाइकों से घाट पर पहुंचे। उन्होंने मां गंगा की निर्मल धारा में स्नान किया। तीर्थ पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ कांवड़ की पूजा कराई। इसके बाद कांवड़ियों ने जलभर कर यात्रा शुरू की। केसरिया रंग के कपड़ों में शिवभक्त डीजे की धुन पर नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे। उनकी सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है।

कांवड़ यात्रा में शामिल कांवड़िये प्रतापगढ़ जिले के लालगंज अझारा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध घुष्मेश्वर नाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। मां गंगा गोकर्ण जनकल्याण सेवा समिति के सचिव जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार रात से ही कांवड़ियों के जत्थे घाट पर आ रहे थे। शनिवार शाम तक लगभग 10 हजार कांवड़ियों ने घाट से जल भरकर यात्रा शुरू की।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश राय ने जानकारी दी कि ये कांवड़िये जमुनापुर चौराहे, चड़रई चौराहा, जगतपुर थाना क्षेत्र के पिछवारा चौराहे से सलोन होकर घुइसरनाथ धाम पहुंचेंगे। पुलिस बल उनकी सुरक्षा में लगा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें