फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: वॉलीबॉल में कानपुर कैंट और रायबरेली चैंपियन

Sat, 25 Apr 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय में हुई संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता टीम के साथ ​शिक्षक। स्रोत विद्य
विज्ञापन
रायबरेली। केंद्रीय विद्यालय संगठन की 55वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता शहर के गोरा बाजार स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय परिसर में हुई। तीन दिवसीय आयोजन में वॉलीबॉल व शतरंज प्रतियोगिताएं हुईं। तीसरे व अंतिम दिन शुक्रवार फाइनल मुकाबले खेले गए, जिनमें कानपुर कैंट और रायबरेली की टीमों ने चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। समापन पर प्राचार्य संजय कुमार श्रीवास्तव ने सभी विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के मैच हुए। अंडर-17 आयु वर्ग की बालिकाओं का फाइनल मैच केंद्रीय विद्यालय कानपुर कैंट और पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय रायबरेली के बीच हुआ, जिसमें कानपुर कैंट ने 3-0 से जीत दर्ज की।

अंडर-14 आयु वर्ग की बालिकाओं के फाइनल मुकाबले में पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय रायबरेली प्रथम पाली ने अपने ही विद्यालय की द्वितीय पॉली को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। अंडर- 17 आयु वर्ग में तृतीय स्थान के लिए हुए कांटे के मुकाबले में पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय रायबरेली द्वितीय पाली ने पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय एएमसी को हराया, जबकि अंडर-14 के लिए तृतीय स्थान पर पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय अरमापुर कानपुर की टीम ने कब्जा किया।
विज्ञापन


शतरंज प्रतियोगिताओं में अंडर-19 से केंद्रीय विद्यालय कानपुर कैंट की छात्रा निशा भूषण ने प्रथम, केंद्रीय विद्यालय आरआरसी फतेहगढ़ की छात्रा मरियम खान ने द्वितीय एवं केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर लखनऊ की छात्रा कृतिका सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अंडर-17 में केंद्रीय विद्यालय वायुसेना नगर चकेरी कानपुर की श्रेया सिंह को प्रथम, केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर लखनऊ की पुष्या दीक्षित को द्वितीय तथा केंद्रीय विद्यालय एएमसी लखनऊ की अदिति सिंह को तृतीय स्थान मिला।

अंडर-14 में केंद्रीय विद्यालय रक्षाविहार कानपुर की छात्रा आकृति गुप्ता प्रथम, केंद्रीय विद्यालय अयोध्या कैंट की छात्रा श्रीचारूक्षिता नागरेड्डी द्वितीय एवं केंद्रीय विद्यालय ओसीएफ शाहजहांपुर की छात्रा ज्ञानाग्नि तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें