फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक ने शुरू की आस्था नर्सिंगहोम के खिलाफ जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। आस्था चाइल्ड केयर सेंटर में बच्ची की मौत के बाद परिवारीजनों को धमकाने के वायरल वीडियो के मामले में शासन के फरमान पर सोमवार को संयुक्त निदेशक डॉ. एके सिंह ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने नर्सिंगहोम पहुंचकर दस्तावेजों को चेक करने के साथ ही लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

नसीराबाद थाना क्षेत्र के परैया गांव का रहने वाला जावेद वारसी ने अपनी पांच साल की भांजी को 11 सितंबर को शहर के आस्था चाइल्ड केयर सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया था। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई थी।
अगले ही दिन वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें संचालक डॉ. डीएस चंदेल पीड़ितों को जमकर धमका रहे थे और शव लेकर भाग जाने को कह रहे थे। मामले में नर्सिंगहोम का लाइसेंस निलंबित करके भर्ती मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया था।
विज्ञापन

मामला शासन स्तर तक पहुंचने के बाद संयुक्त निदेशक डॉ. एके सिंह को मामले की जांच सौंप दी गई है। सोमवार को वे नर्सिंगहोम होम पहुंचे और बच्ची के इलाज से संबंधित सभी दस्तावेजों को चेक किया। अस्पताल में मौजूद लोगों से पूछताछ भी की। मामले में उन्होंने एसीएमओ डॉ. रिजवान से जिले स्तर पर अब तक की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी भी ली।
आस्था चाइल्ड केयर सेंटर में बच्ची की मौत के बाद संचालक द्वारा परिवारीजनों को धमकाने का वीडियो वायरल हुआ था। मामले की जांच मिली है। आज अस्पताल में पहुंचकर दस्तावेजों को चेक किया गया है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है। जल्द ही जांच पूरी करके शासन को सौंपी जाएगी।- डॉ. एके सिंह, संयुक्त निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें