फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: रिटायर फौजी के घर से 40 लाख के जेवर चोरी

Tue, 15 Sep 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
बकिया खेड़ा मजरे उदवतपुर गांव में रिटायर्ड फौजी के घर हुई चोरी की घटना के बाद जांच करती पुलिस। 
विज्ञापन
खीरों। बकियाखेड़ा मजरे उदवतपुर गांव में रविवार रात चोरों ने रिटायर फौजी रामरतन यादव के घर से करीब 40 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना की जानकारी सोमवार सुबह हुई। वारदात से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने जल्द घटना का खुलासा किए जाने की मांग की। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच की।
विज्ञापन


रामरतन यादव के अनुसार उनका बेटा संजय कंबाइन मशीन लेकर गैर जनपद गया था। परिवार के लोग रविवार रात घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान चोर छत के रास्ते जीने से घर के अंदर दाखिल हुए और कमरों के ताले तोड़ दिए। इसके बाद अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर लेकर भाग गए।

पीड़ित ने बताया कि चोरी गए जेवर की कीमत करीब 40 लाख रुपये है। इनमें उनकी बेटी कविता और बहुओं रीता व अर्चना के जेवर शामिल थे। सोमवार सुबह नींद खुलने पर घर का सामान बिखरा मिला, जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ दिन पहले रामरतन यादव की पांच भैंसें भी चोरी हो गई थीं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से गांव में आक्रोश है।
विज्ञापन


खीरों थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि रिटायर फौजी के घर चोरी की घटना की जांच की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें