फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: शिवगढ़ में 10 महीने बाद फिर आक्रामक हुए सियार

Wed, 30 Jul 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र में 10 महीने बाद फिर से सियार आक्रामक हो गए हैं। शनिवार को अलग-अलग गांवों में सियारों के हमले में चार बच्चों के घायल होने के बाद ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हैं। वन विभाग का दावा है कि सियारों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


ब्लॉक क्षेत्र के ओसाह, नयापुरवा, पाराखुर्द समेत अन्य गांवों में सियारों ने हमला बोलकर दरवाजे बैठे एवं खेल रहे चार बच्चों को जख्मी कर दिया था। पहली घटना ओसाह की है, जहां दरवाजे खेल रहे आठ वर्षीय मनीष कुमार पर सियार ने हमला किया। इसके बाद नया पुरवा मजरे तौली गांव में दरवाजे बैठे 15 वर्षीय लवलेश, पारा खुर्द गांव की सात वर्षीय कनक दीक्षित, इसी गांव के 12 वर्षीय देवेश मौर्य पर सियार ने हमला किया।

10 महीने बाद सियारों के फिर से आक्रामक होने से ओसाह, पारा खुर्द, पराकला, तौली, नयापुरवा आदि गांवों में दहशत है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रेमशरण ने बताया कि घायल बच्चों का इलाज कर घर भेज दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि 10 महीने पहले रामपुरटिकरा की राजवती, बाबूखेड़ा के रसीद, अकोहरी मजरे ओसाह के गरीबे यादव, गुलाब सिंह पुरवा के प्रेमकुमार मौर्य पर सियार ने हमला किया था। वन विभाग सियारों को पकड़ने में नाकाम है। वन क्षेत्राधिकारी बछरावां नावेद सिद्दीकी ने बताया कि सियारों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें