फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सांसद राहुल गांधी से हुई शिकायतों की जांच शुरू, छह कमेटी गठित

Sun, 06 Apr 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी से मिली शिकायतों की जांच शुरू कर दी गई है। फरवरी माह में सड़कों के निर्माण और मरम्मत को लेकर छह शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन शिकायतों की जांच लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग (आरईडी) के अधिशासी अभियंताओं को सौंपी गई है। इंजीनियरों को 15 अप्रैल तक जांच पूरी करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


सांसद राहुल गांधी ने 20 और 21 फरवरी को जिले का भ्रमण किया था। इस दौरान सड़कों के निर्माण को लेकर छह लोगों ने शिकायत पत्र देकर संबंधित मार्गों को बनवाने की मांग की थी। इन शिकायतों को कांग्रेस कार्यालय से जिला प्रशासन को सौंपा गया था। जिससे इनका निस्तारण किया जा सके। डीआरडीए के परियोजना निदेशक सतीश प्रसाद मिश्रा ने बताया कि शिकायतों के निस्तारण के लिए टीमें गठित की गई हैं। 15 अप्रैल तक रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


इन शिकायतों की जांच के लिए बनी कमेटी
उमेश बहादुर सिंह (भैरमपुर, बछरावां) : सई नदी पर करदहा घाट और लोहरामऊ घाट तक जर्जर मार्ग के निर्माण की मांग की थी। जांच लोक निर्माण खंड प्रथम और द्वितीय के अधिशासी अभियंता द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन

रमेश मौर्या (हरचंदपुर) : पूरे भोला तक नाला और सड़क निर्माण की मांग की थी। यह जांच जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता करेंगे।
राजेंद्र फौजी (जमालपुर नानाकारी, राही) : रेलवे क्रॉसिंग वाले मार्ग को अवरुद्ध किए जाने की शिकायत की थी। जांच लोक निर्माण खंड प्रथम और द्वितीय के अधिशासी अभियंता करेंगे।
सुनीता देवी (राजापुर सड़वा प्रधान, राही) : संपर्क मार्ग की मरम्मत की मांग की थी। यह जांच लोक निर्माण खंड प्रथम और द्वितीय के अधिशासी अभियंता और जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी करेंगे।
ननकऊ मौर्या (बकरवारा) : रूपामऊ तक सड़क निर्माण की शिकायत की थी। जांच लोक निर्माण खंड प्रथम और द्वितीय और आरईडी के अधिशासी अभियंता द्वारा की जाएगी।
अशोक कुमार मौर्या (बेलाखारा) : बेलाखारा से उत्तरपारा भेला रजबहा नहर पटरी तक सड़क निर्माण की मांग की थी। यह जांच आरईडी और प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें