फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से जुड़े मामलों की तेज हो विवेचना : आईजी

विज्ञापन
एसपी कार्यालय का निरीक्षण करते पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ रेंज किरण यश। - फोटो : एसपी कार्यालय का निरीक्षण करते पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ रेंज किरण यश।
विज्ञापन
रायबरेली। आई जोन लखनऊ ने शुक्रवार को रायबरेली का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। साथ ही राजपत्रित अधिकारियों, संयुक्त निदेशक अभियोजन एवं कोर्ट पैरोकारों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य रूप से महिला संबंधी अपराधों, जघन्य अपराधों की रोकथाम और विवेचना में तेजी लाने के निर्देश दिए। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और साइबर अपराध से संबंधित मामलों में तत्काल कार्रवाई करने पर विशेष बल दिया। आईजी ने थानों में पैरोकारों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने निर्देश दिए कि केस की पैरोकारी तब तक की जाए, जब तक आरोपी को सजा न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें