फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: नशे में धुत बाइक सवार युवकों ने दुकानदार को पीटा

Sun, 05 Jul 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
हरचंदपुर। हिलगी गांव के पास शुक्रवार रात लोहे के गेट व ग्रिल के दुकानदार दिलीप कुमार विश्वकर्मा की बाइक सवार चार युवकों ने धुनाई कर दी। आरोपी नशे में धुत थे। घटना की सूचना पर सीओ महराजगंज ने पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर पड़ताल की। पीड़ित की तहरीर पर चार हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में तीन हमलावरों को पकड़ा गया है। हालांकि पहले पीड़ित पक्ष की तरफ से आरोपियों पर लूट करने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन

डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के मुराईबाग निवासी दिलीप कुमार विश्वकर्मा का आरोप है कि वह काफी समय से अपनी ससुराल सरावां में परिवार समेत रहते हैं। उनकी मुंशीगंज कस्बे में गेट व ग्रिल की दुकान है। रात करीब नौ बजे अपने मौसेरे भाई को नरई गांव छोड़कर बाइक से ससुराल जा रहे थे। हिलगी गांव के पास एक बाइक पर सवार चार युवक नशे में होकर तेजी से जा रहे थे। इस दौरान उनका युवकों से विवाद हो गया। बस इसी बात पर युवकों ने उनकी पिटाई कर दी। विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी।
हालांकि पहले पीड़ित का आरोप था कि हमलावरों ने सोने की चेन, जेब में रखे 50 हजार रुपये लूटे हैं। पुलिस की जांच में लूट जैसी कोई बात सामने नहीं आई। हरचंदपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर शोभापुर गांव निवासी कौशलेंद्र, संजीव, डिहवा निवासी सोनू, बालापुर निवासी रामू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में आरोपी कौशलेंद्र, सोनू, संजीव को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें