ऊंचाहार। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पूरे निरही में उमसी भरी गर्मी की वजह से एक छात्रा की तबियत बिगड़ गई। गांव की रहने वाली मोनिका कक्षा एक में पढ़ती है। वह शनिवार को स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान उसे चक्कर आया और वह बेहोश हो गई। यह देख स्कूल के बाकी बच्चे घबरा गए। शिक्षिका किरन ने उसे पानी के छींटे मारी तो वह होश में आई। बच्चों ने उसे हाथ के पंखे से हवा दी। इसके बाद उसे घर भेज दिया गया। शिक्षिका ने बताया कि स्कूल में बिजली का कनेक्शन नहीं हुआ है।