फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा व सिपाही पर चेन व रुपये छीनने का आरोप

Tue, 17 Nov 2015 11:20 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को एसपी को शिकायतीपत्र देकर पूरे लक्ष्मी मजरे जगतपुर निवासी रमाकांत यादव ने आरोप लगाया कि सोमवार शाम वह पूरेकुमेदान गांव में एक दुकान के पास खड़ा था, तभी दरोगा व सिपाही ने उसे पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


दरोगा ने सोने की चेन छीन ली और सिपाही ने पांच हजार रुपये छीन लिए। आरोप है कि पुलिस वालों ने शिकायत करने पर फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी है।

एसपी श्रीकांत सिंह ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उधर, दरोगा भीमशंकर मिश्रा का कहना है कि रात में गश्त के दौरान एकांत स्थान पर कुछ लोग संदिग्ध हालत में खड़े थे।
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने पर सभी लोग भाग गए। रमाकांत को फटकार लगाई गई थी। उन पर व सिपाही पर सोने की चेन व रुपये छीनने का आरोप गलत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें