रायबरेली के नसीराबाद थाना क्षेत्र के बभनपुर गांव में सोमवार की रात दंपती और उनकी मासूम बेटी की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। तीनों के शव घर के अंदर पाए गए। घटना की जानकारी होने पर गांव में सनसनी फैल गई।
तीनों की हत्या कर शवों को जलाया गया या फिर खुदकुशी की गई। घटना कब और कैसे हुई। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस के आला अधिकारी और स्थानीय पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम घटनास्थल का जायजा लेकर तह तक जाने की कोशिश में जुटी है।
बभनपुर गांव निवासी शिव कुमार (30) अपनी पत्नी मोनी 27 और तीन वर्षीय बेटी अवनी के साथ रहता था। शिवकुमार मोबाइल की दुकान चलाकर घर का भरण पोषण करता था। सोमवार की रात पूरे दुबेन गांव का सोनू दूध लेकर शिवकुमार के घर पहुंचा। उसने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब अंदर से नहीं मिला।