फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई नकदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। एसओजी टीम और सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ में दो बदमाशों को दबोच लिया। इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई। गनीमत रही कि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

पुलिस की मानें तो पकड़े गए बदमाशों ने हाल में ही महराजगंज और खीरों क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम दिया था। इनके पास से पुलिस ने लूटी गई नकदी के अलावा अन्य सामान बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि देर रात पुलिस को सूचना मिली कि बाइक पर सवार दो बदमाश लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं और वह शहर की तरफ आ रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना पर एसओजी टीम प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी, सदर कोतवाल अतुल सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह पुलिस टीम के साथ राजघाट स्थित बंधा रोड पर पहुंचे।
पुलिस को आते देख बदमाशों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों को दबोच लिया गया। इनकी पहचान शहर क्षेत्र के तिलक नगर निवासी अनुज यादव और शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पूरे कछावन मजरे नरथुवा निवासी धुन्नी सिंह के रूप में हुई है। दोनों के पास से 315 बोर के दो असलहे, 15 हजार रुपये, एक बाइक बरामद की हुई है।
फिरौती के मामले में मिली जमानत तो करने लगे अपराध
जेल से जमानत मिलने के बाद पकड़े गए आरोपी फिर से अपराध करने में सक्रिय हो गए। एसपी ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कुबूला कि फरवरी में करीब एक साल बाद फिरौती के मुकदमे में जमानत मिलने के बाद मार्च में खीरों क्षेत्र के सेमरी चौराहा स्थित एक परचून दुकानदार से 50 हजार रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया था।
दुकानदार को बंधक बनाकर उसकी पिटाई की थी। लूट के 35 हजार रुपये खर्च हो गए, जबकि शेष 15 हजार रुपये बचे। अभी हाल में ही महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में पेट्रोलपंप मैनेजर के साथ हुई लूट की घटना की मुखबिरी भी हम लोगों ने की थी। एसपी का कहना है कि पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें