फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल के महिला बैरक में बने अस्पताल का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला जज अब्दुल शाहिद के साथ डीएम वैभव श्रीवास्तव, अमेठी डीएम अरुण कुमार, एसपी श्लोक कुमार, अमेठी के एसपी दिनेश सिंह ने बुधवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बंदियों व कैदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान जेल में महिला बैरक में बने नवीन अस्पताल का उद्घाटन भी जिला जज ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि जो भी बंदी जिला कारागार में आ रहे हैं, उनकी जांच कराकर उन्हें मास्क व सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाए। निरीक्षण में 1367 बंदी निरुद्ध बताए गए। जेल अधीक्षक को जिला जज ने पांच साल से अधिक से निरुद्ध विचाराधीन बंदियों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिससे इन बंदियों के वाद का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण कराया जा सके। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिल्पी रानी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुमित कुमार, जेल अधीक्षक अविनाश गौतम, डिप्टी जेलर वंदना गौतम, वीरेंद्र विक्रम सिंह व अनिल कुमार विश्वकर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें