फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: फेसबुक से प्रेमजाल में फंसाया, फिर किया यौन शोषण, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की दे रहा धमकी

Thu, 28 Apr 2022 09:15 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

सार

नसीराबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि फेसबुक के जरिये एक युवक उससे जुड़ा था। आर्यन नाम बताकर प्रेमजाल में फंसाया, जबकि वह दूसरे वर्ग का था। इसके बाद उसका यौन शोषण किया। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली में एक युवक ने पहले फेसबुक के जरिए युवती को प्रेमजाल में फंसाया और फिर उसका यौन शोषण किया। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। अब अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक पीड़िता को परेशान कर रहा है। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। गुरुवार को युवती ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आपबीती बताई। एसपी ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


नसीराबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि फेसबुक के जरिये एक युवक उससे जुड़ा था। आर्यन नाम बताकर प्रेमजाल में फंसाया, जबकि वह दूसरे वर्ग का था। इसके बाद उसका यौन शोषण किया। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो बना लिया। अब अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। एसपी श्लोक कुमार ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उधर, थानेदार दयानंद तिवारी का कहना है कि मामला थाने पर नहीं आया था। पत्र मिलने पर जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें