फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर में चल रहा था अवैध तरीके से नर्सिग होम

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। तिलोई सीएचसी के पास एक मेडिकल स्टोर पर अवैध तरीके से नर्सिंग होम का संचालन किया जा रहा था। एसीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा तो इसका खुलासा हुआ।
विज्ञापन

जांच में मामला सही पाए जाने पर संचालक को नोटिस जारी कर तत्काल नर्सिंग होम बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। तिलोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट लाइफ लाइन मेडिकल स्टोर में बगैर रजिस्ट्रेशन के अवैध रूप से नर्सिंग होम चल रहा था।
ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सोशल मीडिया पर की थी। अमेठी जिले के एसीएमओ डॉ. दाताराम ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक शुक्ला को प्रकरण की जांच सौंपी थी। रविवार को सीएचसी अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

जांच में अवैध क्लीनिक को मौके पर संचालित पाया और नोटिस जारी करते 24 घंटे में क्लीनिक बंद करने के निर्देश दिए। साथ ही संचालिका अंजुम शबाना से स्पष्टीकरण तलब किया। एसीएमओ डॉ. दाताराम ने बताया कि जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें