फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सात स्थानों पर होगा प्रतिमाओं का विसर्जन

Tue, 20 Oct 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में सात स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाओं का भू विसर्जन किया जाएगा। सोमवार देर शाम इसकी तैयारियां पूरी कर ली गईं। मंगलवार को शहर के राजघाट पर भू विसर्जन होगा।
विज्ञापन


हरचंदपुर के अंचलेश्वर, आस्तीक देव मंदिर लालूपुर खास और बछरावां के भंवरेश्वर मंदिर सई नदी किनारे प्रतिमाएं विसर्जित होंगी। सरेनी के रालपुर, डलमऊ गंगाघाट, ऊंचाहार के गोकना और खरौली गंगाघाट भी विसर्जन स्थलों में शामिल हैं।

सोमवार दोपहर एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ, सीओ सदर आशीष निगम और ईओ स्वर्ण सिंह ने राजघाट विसर्जन स्थल का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि गंगा और सई नदी के घाटों पर गोताखोरों व पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें