फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: दहेज हत्या में पति को उम्रकैद

Wed, 10 Jun 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शिवगढ़ के ग्राम शुक्लन का पुरवा मजरे दहिगवां में वर्ष 2016 में विवाहिता की हत्या के मामले में कोर्ट ने पति को दोषी मानते हुए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इस मामले में विवाहिता के सास ससुर को पहले ही बरी कर दिया गया था।
विज्ञापन


वर्ष 2016 में ग्राम शुक्लन का पुरवा मजरे दहिगवां निवासी विनोद कुमार यादव की पत्नी की संदिग्ध हालत में मौत हो जाती है। पहले मामला दहेज उत्पीड़न में दर्ज होता है लेकिन पुलिस छानबीन के बाद मामलेे को दहेज हत्या में परिवर्तित कर दिया जाता है। पुलिस विवेचना को एडीजे द्वितीय की कोर्ट में पेश करती है।

सुनाई के दौरान मामले में विनोद कुमार यादव के पिता राज कुमार व मां राजरानी को साक्ष्यों के अभाव के चलते बरी कर दिया जाता है। कोर्ट ने विनोद कुमार को दोषी पाया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें