फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पति की मौत से आहत पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 31 May 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। सलोन क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात पति की मौत से आहत पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। उनका शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। एक सप्ताह के दौरान पति-पत्नी की मौत से परिवार सदमे में है।
विज्ञापन

सेमरी झकरासी गांव निवासी सुरेश कुमार 26 मई को तरकोल गांव के पास नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान उनकी डूबने से मौत हो गई। पति की मौत से पत्नी रेशमा (23) काफी परेशान रहती थीं। बृहस्पतिवार की रात रेशमा ने घर के भीतर पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटक कर जान दे दी। सुबह परिजनों ने दरवाजा खोला तो घटना की जानकारी हुई।
दोनों की 11 माह की बेटी रश्मि है। मासूम को तो यह भी नहीं पता कि अब उसके माता-पिता इस दुनिया में नहीं हैं। अब उसका सहारा बाबा ही रह गए हैं। पुलिस ने रेशमा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें