फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पटाखा व्यापारी के घर भीषण धमाका, पत्नी की मौत, परिवार के चार घायल; आसपास के घरों में आई दरार

Sat, 14 Feb 2026 03:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में आतिशबाज के घर पर अवैध तरीके से किया गए पटाखा भंडारण के चलते भीषण धमाका हुआ। हादसे में लाइसेंसधारक की पत्नी की मौत हो गई। जबकि, परिवार के चार लोग जख्मी हो गए। दमकलकर्मियों ने मशक्कत के बाद आग को बुझाया। आगे पढ़ें पूरी खबर... आगे पढ़ें अपडेट...
विज्ञापन
घर में आग लगने से हुआ धमाका, महिला की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रायबरेली में शुक्रवार की देर रात पटाखा व्यापारी के घर में अवैध भंडारण के चलते भीषण धमाका हुआ। हादसे में व्यापारी की पत्नी की मौत हो गई। जबकि व्यापारी, उसकी बहू, बेटे समेत चार लोग जख्मी हुए। इसमें तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया है। 

विज्ञापन


धमाका इतना तेज था कि घर जमींदोज हो गया। आसपास के कई मकानों में भी दरारें आ गईं। पटाखा विस्फोट से व्यापारी के घर आग लगने से गृहस्थी का सामान जल गया। पुलिस के मुताबिक, व्यापारी के पास आतिशबाजी का लाइसेंस था, लेकिन उसने अवैध तरीके से घर पर पटाखा भंडारण कर रखा था।

आसपास के कई मकान भी दरक गए

घटना सलोन कोतवाली क्षेत्र के साहबगंज बाजार की है। यहां के निवासी मो. युनूस (70) काफी समय से आतिशबाजी का काम करता था। रात में युनूस परिवार समेत घर पर सो रहे थे। रात करीब 2.00 बजे अचानक पटाखों की वजह से तेज विस्फोट हो गया। इससे युनूस का मकान भरभराकर ढह गया। साथ ही घर के अंदर आग लग गई। आसपास के कई मकान भी दरक गए। 

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि युनूस और उसके परिवार के लोग मलबे में दब गए। आसपास के लोगों में मुताबिक एक के बाद एक कई धमाके हुए। हादसे की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे दमकमकर्मियों ने कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया।

चारों लोग जिला अस्पताल रेफर

पुलिस ने लोगों की मदद से मलबे में दबे व्यापारी युनूस और उसकी पत्नी अख्तरुन (65), बेटा फिरोज (40), बहू रूबी बानो (35), पोते मो. अली (16) को को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर मो.अली को छोडक़र शेष चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने व्यापारी की पत्नी अख्तरुन को मृत घोषित कर दिया। तीन शेष लोगों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


चिकित्सकों के मुताबिक, व्यापारी और उनके परिवार के लोग घायल होने के साथ आग की चपेट में आने से झुलसे भी हैं। लोगों का कहना है कि धमाके की वजह से पड़ोस के कई मकान भी दरक गए हैं। एक मकान की दीवार गिर गई है। हादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की।

व्यापारी ने कर रखा था अवैध भंडारण-एसपी

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि व्यापारी युनूस के पास आतिशबाजी का लाइसेंस है। उसने अवैध तरीके से घर पर पटाखा भंडारण कर रखा था। इसी वजह से विस्फोट हुआ है। हादसे में व्यापारी की पत्नी की मौत हुई है, जबकि अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों की हालत खतरे से बाहर है। फोरेंसिक टीम और स्थानीय पुलिस पूरे हादसे की जांच कर रही है। मामले में कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें