फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सलोन में वोटर लिस्ट से 63 हजार नाम हटे

Sat, 14 Feb 2026 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन। एसआईआर के तहत तहसील की मतदाता सूची से 63836 मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। इस प्रक्रिया में अभी भी कई मतदाता ऐसे हैं, जिनके नाम पर नो मैपिंग और विसंगतियों का खतरा मंडरा रहा है। कई वोटर ऐसे भी मिले हैं, जिनमें पिता और पुत्र की उम्र में बहुत कम अंतर मिला है। ऐसे वोटरों की सूची में त्रुटियों को दुरुस्त कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। नो मैपिंग वाले मामले में 13 स्थलों पर सुनवाई हो रही है।
विज्ञापन

सलोन तहसील में 361274 वोटरों को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में शामिल किया गया। एसआईआर के बाद 63836 मतदाताओं के नाम सूची से बाहर हो गए। अनंतिम सूची में 297438 मतदाताओं के नाम ही शामिल हो सके। मैपिंग न होने वाले मतदाताओं को निर्वाचन कार्यालय से नोटिस जारी करके सुनवाई चल रही है। नाम या आयु में अंतर, पिता-पुत्र, बाबा-पौत्र, या पति-पत्नी की उम्र में मानक से अधिक अंतर पाए जाने पर 79565 मतदाताओं को नोटिस देकर सुनवाई का काम चल रहा है।
इस काम में चार सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) और 21 अतिरिक्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एएईआरओ) लगाए गए हैं। सलोन, डीह, छतोह की तीन नगर पंचायतों, तीन खंड विकास कार्यालयों, तीन खंड शिक्षाधिकारी कार्यालयों, बाल विकास परियोजना कार्यालय और तहसील कार्यालय सहित 13 स्थानों पर सुनवाई के लिए केंद्र बनाए गए हैं। एसडीएम चंद्र प्रकाश गौतम ने बताया कि नोटिसों की सुनवाई का काम चल रहा है। समय से एसआईआर का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें