फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम्योपैथिक चिकित्सालय में घुस कर डॉक्टर को पीटा

Sun, 13 Sep 2015 12:13 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कुसड़ी सागरपुर स्थित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय में शनिवार को घुसकर तीन युवकों ने डॉक्टर की जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन


वहीं दूसरी घटना में सिकंरपुर गांव में युवकों ने महिला की पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस दोनों मामलों में केस दर्ज कर आरोपियों को तलाश रही है।

राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय कुसड़ी सागरपुर के डॉक्टर मयंक मोहन रोगियों को देख रहे थे। इसी बीच बाइक से तीन युवक वहां पहुंचे। युवकों ने डॉक्टर को बाहर बुलाया।
विज्ञापन


इसके बाद डंडे से उनकी जमकर पिटाई कर दी। डॉक्टर की चीख पुकार पर ग्रामीण पहुंचे तो युवक भाग निकले। डॉक्टर पर हमला क्यों हुआ, इस बारे में वह खुद कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन


कोतवाल कुलदीप तिवारी ने बताया कि लखनऊ निवासी बंटी व दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं सिकंदरपुर निवासी गुड्डी का आरोप है कि गांव के ही रामफेर ने अपने बेटों रामू व श्यामू के साथ मिलकर उसे  जमकर पीटा, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें